दुर्ग में मासूम के साथ रेप फिर मर्डर: भिलाई जिला युवा कांग्रेस सुपेला चौक में करेगी आंदोलन, सरकार को आइना दिखाने सुपेला चौक में युवा कांग्रेस का चक्का जाम

भिलाई। छत्तीसगढ़ में मासूम बच्चियों के साथ हो रहे दरिंदगी के मामलों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। विगत दिवस दुर्ग में एक 6 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी हत्या की शर्मनाक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। भिलाई जिला युवा कांग्रेस ने कहा की यह कोई पहली घटना नहीं है प्रदेश में लगातार ऐसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार और पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। अब वक़्त आ गया है कि युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस निकम्मी और असंवेदनशील सरकार को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाए। वहीं इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ भिलाई जिला युवा कांग्रेस आज सुपेला चौक में शाम 4 बजे चक्का जाम कर आंदोलन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस, सेवा दल, NSUI और सभी प्रकोष्ठों की उपस्थिति होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...