भेंट मुलाकात करने पहुंचे भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव: विकास पर की नागरिकों से चर्चा… सामाजिक धार्मिक आयोजनों के लिए इस वार्ड में खेल मैदान के समीप डोम शेड का निर्माण

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड-39 चंद्रशेखर आजाद नगर के वार्डवासियों की मांग वर्षों बाद आज पूरी हुई है। वार्डवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से वार्ड में स्वागत द्वार बनाने की मांग किए थे। मांग पर विधायक यादव ने पहल की और प्रवेश द्वार बनाकर तैयार कर लिया गया है। जिसका आज लोकार्पण किया गया है। आज अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से मिलने उनका हालचाल जाने के लिए वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। जहां सभी सम्मानित जनों से भेंट मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं, शिकायतों और जरूरतों की समीक्षा की। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए नए प्रोजेक्ट बनाने,समस्या को दूर करने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

भेंट मुलाकात के दौरान सुभाष नगर स्वागत द्वार, खेल मैदान के समीप डोम शेड निर्माण कार्य लोकार्पण किया। सुभाष नगर में सर्व सुविधा युक्त मिनी बस स्टॉप निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से भेंट मुलाकात करते हैं। लोगों के वार्डों में जाकर उनके घरों में पहुंचकर लोगों से मिलते हैं। उनका हालचाल जानते हैं।

लोगों से मिलकर उनके वार्ड के विकास व शहर की तरक्की के लिए लोगों को सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। इसके लिए विशेष बैठक कर चर्चा करते हैं और लोगों की समस्याओं को शिकायतें का निदान करते हैं। इसी कड़ी में आज भिलाई नगर विधायक यादव की टीम भेंट मुलाकात करने पहुंची। जहां पर सबसे पहले लोगों के घरों में जाकर लोगों से मिले। उनका हालचाल जाना। वार्ड में क्या कमी है क्या क्या और डेवलपमेंट के काम किये जा सकते है। इसकी जानकारी ली। ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके।

इसके बाद वार्ड में ही चौक पर चटाई बिछाकर जमीन में बैठे और वार्ड वासियों के साथ वार्ड के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने भी विधायक यादव को सुझाव और प्रस्ताव दिए। जिस पर जल्द से जल्द अमल करने के लिए विधायक यादव ने निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

भेंट मुलाकात के दौरान विधायक प्रतिनिधि डी कामराजू, वार्ड पार्षद एवम MlC सदस्य रीता सिंह गेरा, ब्लॉक अध्यक्ष डी कामराजू, जोन अध्यक्ष बादल डे,पूर्व पार्षद संदीप हिरवा डाली भास्कर,चंपा बेहरा, एवम अन्य साथी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...