भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की 251 KM की प्रगति यात्रा समाप्त; समापन ​के दिन भी विभिन्न समाज को दी कई बड़ी सौगात

  • 3 अक्टूबर को सेक्टर 10 में किया गया समापन

भिलाई। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की “प्रगति यात्रा” मंगलवार को समापत हो गई। विधायक यादव ने इस यात्रा में अपने विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 250 किलोमीटर की पद यात्रा की। आपको बता दें, 19 अगस्त से विधायक देवेंद्र यादव ने पूरे शहर में प्रगति यात्रा की शुरूआत की थी। 251 किलोमीटर की प्रगति यात्रा मंगवलवार को सेक्टर 10 में समापन हुआ। प्रगति यात्रा के शुरूआती दिनों से लेकर अंतिम दिन तक विधायक यादव ने प्रत्येक वार्डवासियों के घर-घर पहुंचे। एक-एक परिवार से मिले। उनका हालाचाल जाना और उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान करोड़ों के​ विकास कार्यों की सौगात दी। लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया साथ ही लाखों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित भी किया गया। प्रगति यात्रा के अंतिम दिन में भी विधायक यादव ने सेक्टर 10 में शहर के विभिन्न समाज को लाखों की सौगात दी।

गौरतलब है कि चुनाव जीतने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली। फिर आमजन के साथ वार्ड के बैठकर चाय पर चर्चा की। इसके बाद कोरोना काल आया। तब भी विधायक देवेंद्र यादव लोगों से ऑॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए। लोगों की मदद की। इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया गया। तब विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इसके बाद 19 अगस्त से अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा शुरू की। हर वार्ड के हर गली मोहल्ले से होकर यह प्रगति यात्रा चली।

विधायक देवेंद्र यादव पैदल पूरे वार्डों का भ्रमण किए। बरसते बारिश में भीगते हुए यात्रा की। इस यात्रा की शुरूआत सेक्टर 9 से की गई ​थी। जो पूरे टाउनशिप के वार्डों से होते हुए खुर्सीपार छावनी के अंतिम वार्ड के अंतिम व्यक्ति के घर तक पहुंच कर समाप्त हुई। इस यात्रा में विधायक यादव कुल 251 किलोमीटर पैदल चले और लोगों से भेंट मुलाकात किए। साथ ही वार्डों में​ विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...