Bhilai News : करंट से बच्चे की मौत, खेत के बाउंड्रीवाल में किसान ने लगाया था करंट, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में करंट से 12 वर्षीय बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। मक्के के खेत में बाउंड्रीवाल में सोलर करंट की जगह किसान ने घरेलू बिजली से करंट लगाया था, जिसकी चपेट में आने से गनियारी निवासी 12 वर्षीय कामेश कुमार की मौत हो गई।

इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने किसान के खिलाफ अपराध दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version