Bhilai News : पार्षद इंजीनियर सलमान को फिर MIC में मिली जगह, रीता का बदला विभाग

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के पार्षद पद से निष्कासित इंजी. सलमान को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद निगम सरकार ने उन्हें फिर से पार्षद बना दिया है। इसके साथ ही महापौर नीरज पाल ने फिर से उन्हें एमआईसी में जगह देते हुए संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण का विभाग सौंपा है। वहीं रीता सिंह गेरा को अब महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी सदस्य के रूप में नामांकित किया है।

महापौर नीरज पाल ने बताया कि निगम की मेयर इन काउंसिल में 13 एमआईसी मेंबर होने चाहिए। इंजीनियर सलमान का पार्षद पद का निर्वाचन संभागायुक्त ने रद्द कर दिया था। इसके बाद मीरा बंजारे को महिला बाल विकास विभाग देते हुए 13 एमआईसी मेंबर बनाए गए थे।

भिलाई नगर निगम में आज 19 मार्च को बजट बैठक है। इसके बाद सामान्य सभा की बैठक बुलाई जाएगी। नियम के मुताबिक निगम में 13 एमआईसी मेंबर होने चाहिए, लेकिन भिलाई में 12 एमआईसी मेंबर ही हो रहे थे। इसलिए मेयर नीरज पाल ने आदेश जारी करते हुए इंजी. सलमान को एमआईसी में जगह दी और 13 एमआईसी मेंबर बनाए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...