दुर्ग| खुर्सीपार पुलिस ने गैस एजेंसी के तीन बाउंसरों के खिलाफ गुरुवार को कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 25 मार्च को प्रार्थी संतोष कुमार निवासी खुर्सीपार ने मारपीट की शिकायत की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और तीनों बाउंसरों के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

प्रार्थी ने बताया कि वह शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने गया था। एजेंसी के सामने लाइन लगा था तभी वहां खड़े बाउंसर हरिओम चौधरी निवासी हाथखोज, विकास सिंह निवासी खुर्सीपार और विक्की विश्वकर्मा निवासी छावनी ने धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।