Bhilaians के लिए Good News: पावर हाउस बस स्टैंड की नई सिरे से होगी शुरुआत… मेयर नीरज और निगम आयुक्त रोहित ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ ली बैठक; ट्रैफिक DSP सतीश भी रहे मौजूद

भिलाई। भिलाई वासियों के लिए गुड न्यूज़ है। भिलाई का पावर हाउस बस स्टैंड फिर से चालू होने वाला है। बस स्टैंड की रौनकता फिर से लौटेगी। बस स्टैंड को चालू करने के लिए आज महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में पावर हाउस बस स्टैंड को फिर से चालू करने को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपनी सहमति प्रदान की है, शीघ्र ही बसे अब बस स्टैंड से होकर गुजरने लगेंगी।

इसके लिए समय सारणी भी तैयार की जाएगी, बसों के यहां रुकने के मुताबिक टाइम फिक्स होंगे। पावर हाउस बस स्टैंड को पुनः व्यवस्थित तरीके से चालू करने को लेकर निगम और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बैठक में चर्चा की। यात्री सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। बसों को बस स्टैंड में ठहराने के एवज में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन इसकी राशि भी निगम को अदा करेगा।

पावर हाउस बस स्टैंड स्थित कार्यालय के अतिरिक्त कक्ष में रेस्टोरेंट आदि की सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेंगी, इसके लिए भिलाई निगम निविदा जारी करेगा तथा इसे किराए पर देकर राजस्व वसूली में बढ़ोतरी करेगा। पावर हाउस बस स्टैंड के चालू होने से इसकी रौनकता फिर से आ जाएगी इसके साथ ही यात्रियों को एक सुविधा युक्त बस स्टैंड मिल पाएगा, प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को इसके चलते राहत मिलेगी।

आज की बैठक में ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...