भिलाई में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन : रुंगटा संस्थानों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, AMR के खिलाफ दिया जागरूकता संदेश

संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित रुंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एवं रुंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम का फोकस फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका, विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास और दवाओं के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर रहा।

इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” यानी स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना रही। वहीं कार्यक्रम में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) से मुकाबले को विशेष जागरूकता विषय के रूप में शामिल किया गया।

राहुल तिवारी रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल, रायपुर के उपाध्यक्ष राहुल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश कुमार साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

फार्मासिस्ट की भूमिका सिर्फ दवा वितरण तक सीमित नहीं

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में फार्मेसी की डायरेक्टर प्रो. डॉ. चंचल दीप कौर ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी जिम्मेदारी केवल दवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि औषधियों के सुरक्षित इस्तेमाल और मरीजों के स्वास्थ्य संरक्षण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्य अतिथि राहुल तिवारी ने फार्मेसी के बदलते स्वरूप, दवा सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और व्यावसायिक कौशल को लगातार बेहतर बनाने का संदेश दिया।

संजय रूंगटा ने विद्यार्थियों को दिया सेवा और नवाचार का संदेश

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संजय रूंगटा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूरे फार्मेसी समुदाय को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी बताते हुए विद्यार्थियों से अपनी शिक्षा का उपयोग मानव सेवा, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।

पोस्टर से लेकर फार्मा क्विज तक हुईं प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें पोस्टर मेकिंग, लीफलेट मेकिंग, स्लोगन, कार्टून/स्किटून, फार्मा क्विज और रील्स प्रतियोगिता शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस, दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

नुक्कड़ नाटक और रैली से AMR के खिलाफ जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और एनएसएस रैली के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इसके अलावा फार्मा क्लब, सीआर फेलिसिटेशन और विभिन्न प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सीएसवीटीयू फाउंडेशन डे, एनएसएस और सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय से संबंधित प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

समारोह के अंत में अतिथियों का सम्मान, धन्यवाद ज्ञापन और समूह छायाचित्र के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में संस्थान के प्रबंधन, प्राचार्य, निदेशकगण, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, आयोजन समिति और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version