MP की शराब खपा रहे भिलाई के तस्कर: 30 पेटी से ज्यादा शराब पुलिस ने पकड़ी…नाकेबंदी करके पुलिस ने की कार्रवाई

खैरागढ़। गातापार पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब से लदी एक टाटा सफारी (सीजी 07 एडी 7600) पकड़ी है। जिसमें से दो लाख कीमती 35 पेटी देशी शराब बरामद हुई है। जबकि तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हुए। इधर पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर भिलाई के सेक्टर-6 में स्ट्रीट नंबर—14 के रहने वाले तस्कर गब्बर उर्फ रमाशंकर की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि, कुछ घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना मिली की सफेद रंग की टाटा सफारी भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब भरकर किरनापुर से गातापार की ओर आ रही है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर नाकेबंदी शुरू कर दी। वहीं गातापार थाने के सामने स्थित चेक पोस्ट पर घेराबंदी की। लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने में कामयाब रहा। लेकिन पुलिस ने करीब 12 किमी तक पीछा किया। अंत में तसकर ने साल्हेवारा बांध के पास गाड़ी कर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...