भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के GM पर गंभीर आरोप लगा है। जीएम के खिलाफ उसकी बहु ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की।
पीड़िता के लगातार मना करने के बाद भी उसका हौसला बुलंद होता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने घटना की शिकायत करने पुलिस थाने पहुंची। नेवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
नेवई टीआई ने बताया कि 28 साल की शादीशुदा पीड़िता ने अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि वह हिंद नगर रिसाली में रहती है। उसका 55 वर्षीय ससुर BSP में GM है। वह अय्याश किस्म का है। उसने तीन शादियां की। दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। तीसरी को भी तलाक देने वाला है।
इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नियत रखता है। उसके साथ संबंध बनाने की डिमांड करता है। उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भेजता है। मंगलवार को वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर घर पहुंचा। घर में अकेला पाकर उसने उसके साथ जदबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने उसे छोड़ा तो थाने भागकर पहुंची है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। सामाजिक बदनामी के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इससे उसका मनोबल बढ़ता गया। वह बहू को जब भी अकेला पाता तो उससे छेड़खानी कर देता था। उससे गलत डिमांड करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी जीएम ने तीन शादी की है। दो पत्नी को पहले ही तलाक दे चुका है। तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहा है। उसके तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। नेवई टीआई का कहना है कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगी उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
