Oman में Bhilai की महिला को बनाया गया बंधक! सोशल मीडिया में Video जारी कर महिला ने लगाई मदद की गुहार… काम के लिए गई थी विदेश; पति ने विधायक रिकेश से मांगी मदद, देखिए Video

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई की एक महिला को ओमान में बंधक बना लिया गया है। इसकी जानकारी खुद महिला ने एक वीडियो बना कर दी है। महिला ने यह वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट कर मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बंधक महिला की पहचान दीपिका जोगी उम्र 29 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, वो भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र की रहने वाली है। वो हाउस मेड की नौकरी करने के लिए अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित ओमान गई थी। वहां उसे बंधक बनाकर उससे काम लिया जा रहा है। अब वहां से छूटने के लिए दीपिका ने विडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया में जारी वीडियो में दीपिका ने कहा है कि, वह भिलाई शहर की है और ओमान में आकर फंस गई है। उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर झूठ बोलकर यहां लाया गया। इसके बाद उसे वहां बंधक बना लिया गया। वह चाह कर भी वहां से वापस भारत नहीं लौट पा रही है। उससे मार पीट कर वापस जाने की एवज में दो से तीन लाख रुपए की मांग की जा रही है। महिला ने वीडियो में आशंका जताई है कि यदि वो वहां से नहीं छूटी तो जल्द ही उसे दूसरे के हाथों बेच दिया जाएगा। उसने बताया कि जिस महिला के घर वह काम कर रही है वो उसे लगातार टॉर्चर कर रही है। उससे गाली गलौज मारपीट कर लगातार परेशान किया जा रहा है। उससे तीन लाख रुपए की मांग की जा रही है।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका जोगी भिलाई निगम अंतर्गत वार्ड-27 शक्ति नगर सड़क 16 खुर्सीपार की निवासी है। उसके पति मुकेश जोगी ने बताया कि दीपिका 30 मई 2023 से ओमान में है। हाउस मेड की नौकरी के लिए वह केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से ओमान भेजी गई थी। खुर्सीपार निवासी मुल्ला मोहम्मद इमरान खान, हैदराबाद निवासी अब्दुल ने मस्कट निवासी वैजय के पड़ोसी के यहां खाना बनाने का काम दिलाने की बात कही थी। इसके बाद दीपिका को दुर्ग से पहले हैदराबाद ले जाया गया और फिर वहां से उसे मस्कट के लिये भेजा गया। मस्कट एयरपोर्ट से दीपिका को हफीजा के घर जैनब लेकर गई। जैनब भारत के कई लोगों को काम दिलाने के नाम पर पहले भी मस्कट ले जा चुकी है।

मुकेश ने बताया कि ओमान में मुनीर और हफीजा के परिवार में दीपिका खाना बनाने का काम करती है। उसके एवज में जो उसे पैसे मिलते थे उससे दीपिका हर महीने उसके बैंक अकाउंट में 25 हजार रुपए भेजती थी। दिसंबर के बाद से उसको पैसा देना बंद कर दिया गया और उसके बाद बंधक बनाकर रखा गया। उससे मारपीट करके जबरदस्ती काम लिया जा रहा है। मुकेश ने अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मदद की गुहार लगाई है। रिकेश ने जब दीपिका का वीडियो देखा तो उन्होंने पूरी मदद का आश्वासन दिया। रिकेश ने कहा कि वो इस संबंध में दुर्ग एसपी से चर्चा करने के साथ ही केंद्र सरकार व विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। जिससे दीपिका को सुरक्षित भारत वापस लाया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...

धमतरी में कांग्रेस नेता के घर ED की दबिश,...

धमतरी। धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब...

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...