दुर्ग में फ्रेंडशिप डे पर शिवनाथ में बह गया युवक: दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने गया था भिलाई का युवक… तलाश जारी; Video आया सामने

दुर्ग-भिलाई। फ्रेंडशिप डे के दिन दुर्ग के शिवनाथ नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक शिवनाथ नदी में डूब गया है। युवक की तलाश जारी है। अभी तक उसका कुछ अता-पता नहीं है। युवक की पहचान कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड 17 निवासी विकास यादव, पिता विनय यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि, रविवार शाम 4 से 5 बजे के मध्य भिलाई निवासी विकास यादव जेवरा सिरसा खमरिया भाटा के शिवनाथ नदी के पास दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने गया था। युवक शिवनाथ नदी में कैसे बह गया। ये अभी जांच का विषय है।

https://twitter.com/bhilaitimes/status/1688234103253204992?s=20

नोट: भिलाई टाइम्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, पाठक द्वारा ये वीडियो इसी हादसे की बताई जा रही है।

आपको बता दें, शिवनाथ नदी में लगातार ऐसे हादसे हो रहे है और लोगों की जान जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार शहरवासियों से शिवनाथ नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है पर वहीं जहां लोगों की भीड़ जुटती है। वहां युवको का डूब जाना भी बड़ा सवाल है क्योकिं नदी के पास मौजूद पुलिस या गॉर्ड का अमला युवक को नदी की ओर जाने से कैसे नहीं रोक पाया?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...