भिलाई के कांग्रेस नेता भूपेन्द्र दादू नागदेवे का निधन; बैंगलोर से इलाज कराकर लौट रहे थे, रास्ते में ली अंतिम सांस

रिसाली। दुर्ग जिले के नगर निगम रिसाली के मरोदा मार्केट निवासी कांग्रेस नेता भूपेंद्र दादू नागदेवे (32) साल पिता पूरन लाल नागदेवे का बैंगलोर से ईलाज कराकर लौटते वक्त रास्ते में ही निधन हो गया। उनका शव आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पहुंच जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न दल के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।