भिलाई के इस कपल की सोच हरियाली की ओर: शादी के बाद ज्ञानेश और गरिमा ने तालाब किनारे किया वृक्षारोपण…कहा- अगर हर कोई शादी में लगाए पेड़, तो देश में आ जाएगी हरियाली

भिलाई। लोग अक्सर अपनी शादियों को अनमोल बनाने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। कोई प्लेन में शादी करता है तो कोई जहाज में। लेकिन इन सबसे अलग भिलाई में एक जोड़ा ऐसा भी है जिन्होंने अपनी शादी के उपलक्ष्य में प्रकृति का ध्यान रखते हुए रिसाली नगर निगम के साथ मिलकर शीतला कल्याणी मंदिर के पास तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया है। आपको बता दें, ज्ञानेश साहू पेशे से लेखक हैं और इनकी गुगली पुस्तक को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था। गरिमा साहू पेशे से आर्कीटेक्ट है। दोनों ने अपनी शादी को ना सिर्फ़ कुछ करीबी लोगों के साथ महोत्सव बनाया बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ दिया।

ज्ञानेश साहू का मानना है कि, अगर हर कोई अपनी शादी में पेड़ लगाएगा तो अपने आप ही पूरे देश में हरियाली आ जायेगी। साथ ही साथ लोग सालों तक उन पेड़ों को देखकर अपनी शादी को याद रखेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रिसाली नगर निगम के कमिश्नर आशीष देवांगन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने ना सिर्फ़ पेड़ उगाने के लिए जगह प्रदान किया बल्कि ख़ुद मौके पर आकर वृक्षारोपण भी किया। साथ ही साथ नगर निगम के पी आर ओ मुकेश देशमुख ने पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करवाई। इस वृक्षारोपण में अमलतास, नीम, बेल, बादाम जैसे पेड़ों को लगाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...