भिलाई की युवती हो गई ब्लैकमेलिंग की शिकार: मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई शादी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर करने लगा रुपयों की मांग, पैसे नहीं मिलने पर…

Bhilai’s girl became a victim of blackmailing

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक युवती ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई है। युवती ने मैट्रिमोनियल साइट से दिल्ली के लड़के को पसंद करके शादी की। इसके बाद लड़के ने उसे धोखा दे दिया। लड़के ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर उससे घर से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। रुपए नहीं मिलने पर लड़के ने उसकी फोटो-वीडियो रिश्तेदारों के यहां भेज दिया। मामला भिलाई थाना क्षेत्र का है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि एक युवती ने उनके यहां शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मैट्रिमोनी साइट पर उसने एक लड़का पसंद किया था। वो लड़का दिल्ली का था। उन दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई। लड़की कुछ दिनों तक दिल्ली में लड़के के साथ रही। इस दौरान लड़के ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली।

इसके बाद उन फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। लड़की ने रुपए लाने में असमर्थता जताई तो उसने उसे पैसे लाने के लिए मायके भेज दिया। जब युवती रुपये नहीं लाई तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने फोटो वीडियो को लड़की के परिवार और रिश्तेदारों और पहचान वालों के पास भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फोन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

भिलाई नगर पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली एक टीम भेजेगी। आरोपी ने युवती से पहले धोखे से शादी की। उसके बाद उसने उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे वायरल किया। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CM साय ने की परिवारिक शादी के लिए खरीददारी…...

बलौदाबाजार। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां...

दुर्ग बिग ब्रेकिंग: सुपेला, मोहननगर सहित कई थानों के...

दुर्ग। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कई निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिए है। SSP ने कोतवाली दुर्ग, सुपेला के थानेदारों...

CG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट… पुलिसकर्मियों की छुट्टियां...

रायपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने युद्ध के हालात के बीच सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी...

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

ट्रेंडिंग