भिलाई के शाश्वत चक्रवर्ती ने अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी में प्रस्तुत किया रिसर्च पेपर… IIT बॉम्बे के है छात्र, विख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और सत्येंद्र नाथ बोस भी यहां पढ़ चुके है अपना शोधपत्र

  • 125 वर्ष पुराने इस फोरम में महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और सत्येंद्र नाथ बोस सहित विश्व के तमाम भौतिक शास्त्री अपने शोधपत्र पढ़ चुके

भिलाई। भिलाई के शाश्वत चक्रवर्ती ने अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी (APS) में अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया है। अमेरिका के जिस प्रतिष्ठित मंच से कभी विख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और सत्येंद्र नाथ बोस अपने शोधपत्र पढ़ चुके हैं, आज उसी मंच पर इस्पात नगरी भिलाई के नौजवान और आईआईटी बॉम्बे के बीटेक इन इंजीनियरिंग फिजिक्स के अंतिम सेमेस्टर के छात्र शाश्वत चक्रवर्ती ने भी अपना शोधपत्र पढ़ा है। शाश्वत की इस उपलब्धि पर शहर के कई गणमान्य लोगों ने हर्ष जताते हुए इसे भिलाई की उपलब्धि बताया है।

शाश्वत ने अमेरिका के मीनोपोलीस शहर में प्रतिष्ठित अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी के सबसे महत्वपूर्ण आयोजन एपीएस मार्च मीटिंग में प्रोफेसर भास्करन मुरलीधरन के मार्गदर्शन में टोपोलॉजिकल स्पिनट्रॉनिक्स के अंतर्गत “प्रपोजल फॉर ए हाई स्पीड 2डी जीन बेस्ड एंटीफेरोमैग्नेटिक मेमोरी सेल” विषय पर अपना महत्वपूर्ण शोध पेपर मार्च मीटिंग में प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि 125 वर्ष पुरानी अमेरिकन फिजिकल सोसाइटी पूरे विश्व के तमाम वरिष्ठ फिजिक्स (भौतिक शास्त्र) विषय पर काम करने वाले वैज्ञानिकों की संस्था है।

इन सभी महान वैज्ञानिकों ने इस मंच पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया है। प्रत्येक वर्ष मार्च में आयोजित इस वैज्ञानिक कुंभ में विश्व के सभी वरिष्ठ वैज्ञानिक जिन में नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक भी शामिल है अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। शाश्वत चक्रवर्ती का पेपर चयन होकर युवा वैज्ञानिकों में उनका नाम शुमार होने से एजुकेशन हब भिलाई की गरिमा बढ़ी है। शाश्वत डॉ.सोनाली चक्रवर्ती, अध्यक्ष स्वयंसिद्धा समूह एवं संदीप चक्रवर्ती पूर्व महाप्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र के पुत्र हैं। शाश्वत की उपलब्धि पर विधायक रिकेश सेन,महापौर नीरज पाल, पंकज पाल सहित शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रेषित की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...