छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: CM साय ने 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत… भिलाई के रस्साकशी खिलाड़ी राहुल को मिला शहीद पंकज विक्रम सम्मान… MLA रिकेश ने दी बधाई

भिलाई नगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा ईश्वर की देन है, यह समाज को ईश्वर का अनुपम उपहार है। जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद सुनील सोनी शामिल हुए।

सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में भिलाई के राहुल राजपूत का नाम भी शामिल है। छत्तीसगढ़ रस्साकशी से पहली बार राहुल राजपूत को शहीद पंकज विक्रम सम्मान स्वरूप पुरस्कार राशि 25000 ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने शहीद पंकज विक्रम सम्मान मिलने पर खिलाड़ी राहुल राजपूत को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...