भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर-20 वैशाली नगर गार्डन का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र के रहवासियों की मांग हुइ पूरी

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर-20 वैशाली नगर गार्डन का भूमि पूजन किया गया। महापौर निधि से एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने वार्ड वासियों की मांग पर महापौर नीरज पाल से महिलाओं की बात को रखा था।

रीता सिंह गेरा ने बताया कि, काफी समय से गार्डन के लिए प्रयास किया जा रहा था। वार्ड के लोग आज 20 सालों से जिसके लिए प्रयास कर रहे थे उसे हमने पास करवा कर वार्ड वासियों की मांग को पूरा कर दिया है। जिसमें आज वार्ड की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त किया और भूमि पूजन में सब महिलाओं ने महापौर को धन्यवाद कहा।

Exit mobile version