कोसानगर में बनेगा भव्य गॉर्डन, पहले फेज में चैनलिंकिंग फेंसिंग का पार्षद निरंकारी ने वार्डवासियों से कराया भूमिपूजन

भिलाई। हर बार की तरह इस बार भी वार्ड-5 कोसानगर में विकास कार्यों की चर्चा खूब हो रही है। पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी अपनी कोशिशों से लगातार विकास के नए आयाम को छू रहे हैं।

अब वार्ड-5 कोसानगर के बांबे आवास मॉडल टाउन को-ऑपरेटिव के सामने गॉर्डन बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया। यहां पर पहले फेज में चैनलिंकिंग फेंसिंग किया जाएगा। दूसरे चरणों में बाकी काम होंगे, जिससे भव्य गॉर्डन बनकर तैयार नजर आएगा।

संदीप निरंकारी ने कहा कि, वार्ड की महिलाओं के हाथों भूमिपूजन कराया गया है। वार्डवासी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उनकी मांगों पर चुनाव जीतने के बाद से लगातार काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में विकास से वार्ड की तस्वीर बदल जाएगी। चार लाख रुपए की लागत से चैनलिंक फेंसिंग का काम किया जा रहा है।

इस दौरान कांग्रेस शौकत अली, किशन यादव, बुद्धशरण बोरकर, राजेश मेश्राम, नितिश कश्यप, वीर बहादुर थापा, गुलाब, राहुल, रविंद्र यादव, माया दामले, सीमा मेश्राम, लक्ष्मी सोनी, माया विश्वकर्मा, दीपा पाटिल, प्रतिमा यादव, प्रीति शर्मा, संजय शर्मा, उत्तरा वर्मा, शिवानी बाग, कौशल्या, पुका वर्मा, केशर पांडेय, सुचित्रा वर्मा, जूली वर्मा, पिंकी, सीमा तांडी समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...