छत्तीसगढ़ के बाद BJP ने बदला यूपी प्रदेश अध्यक्ष: भूपेंद्र सिंह को मिली सबसे बड़े राज्य में BJP की कमान…भूपेंद्र के बारे में कितना जानते हैं आप

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बाद भाजपा ने उत्तरप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। सबसे बड़े राज्य में भाजपा की कमान भूपेंद्र सिंह चौधरी को मिली है। भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कि भूपेंद्र सिंह चौधरी के बारे में-

योगी सरकार में दूसरी बार बने मंत्री

योगी-2.0 में भूपेंद्र चौधरी को योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तक निभाई है। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं।

भूपेंद्र चौधरी 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी पर पूरा भरोसा रखा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

किसान परिवार में जन्म
भूपेंद्र चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की।

वह आगे चलकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर 1991 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। वह फिलहाल यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। वह बीजेपी के 2012 में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

1989 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े
1990 जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद रहे
1994 में कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
1995 में महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे


1996 से 2000 जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे
1999 संभल से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे
2000-2007 मंडल संयोजक भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे


2007-2011 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश रहे
2011-2018 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहे
2016 विधान परिषद सदस्य रहे
2017 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायती राज एवं निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश रहे 2019 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
25 मार्च 2022 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश रहे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Chhattisgarh: Free Fire खेलते हुई दोस्ती, फिर नाबालिग को...

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेम ‘Free Fire’ के जरिए शुरू हुई दोस्ती ने एक नाबालिग...

हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ 7वीं FIR, दो लाख...

रायपुर। हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके गिरोह...

नसबंदी करा चुके सरेंडर नक्सलियों के घर गूंजेगी किलकारियां,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को एक नई सौगात दी है। अब वे भी माता-पिता बनने का सुख पा सकेंगे। सरकार...

Durg News: स्कूलों से निकाले गए छात्रों को हाईकोर्ट...

बिलासपुर। स्कूल से निष्कासित बच्चों को हाईकोर्ट से राहत मिली है। डिवीजन बेंच ने आदेश दिया है कि डीपीएस रिसाली, शंकराचार्य विद्यालय सेक्टर-10 एवं...