कल भूपेश कैबिनेट की बैठक: मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कल गुरू घासीदास लोक महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर, 29 दिसंबर 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 30 दिसम्बर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित है। बैठक का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल 30 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के दौरे पर भी रहेंगे और वहां विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित गुरू घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 30 दिसम्बर को दोपहर 2.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.55 बजे शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय मैदान नवागढ़ पहुंचेंगे और वहां शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान नवागढ़ में अपरान्ह 3 बजे से 4.15 बजे तक आयोजित गुरू घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह-2022 में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात् 4.20 बजे नवागढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...