CG में बड़ा हादसा: यात्री बस और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, 6 लोग घायल, मौके से बस चालक फरार

CG में बड़ा हादसा

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां रायपुर-धमतरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाईवे में यात्री बस और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई है। हादसे में पिकअप सवार 6 लोग घायल हो गए है। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रायपुर से धमतरी मार्ग एनएच पर बिरेझर पुलिस चौकी के पास की बताई जा रही है। तेज रफ्तार लग्जरी यात्री बस ने विद्युत विभाग के पिकअप को ठोकर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल ट्रेवल्स की बस और विद्युत विभाग की पिकअप दोनों बिरेझर की ओर से आते हुए आगे बढ़ रहे थे।उसी दौरान सामने चल रहे पिकअप डिवाइडर कटिंग के पास दाहिने तरफ मुड़ने लगा।तभी पीछे से आ रही रॉयल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार यात्री बस ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वहीं पर पलट गई और उसमे बैठे लगभग छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बिरेझर चौकी पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए। इधर बस में सवार यात्री अन्य साधन से आगे की ओर रवाना हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...

होम थिएटर में बम रखकर दहेज देने वाले आरोपी...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में शादी के उपहार के रूप में दिए गए होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर धमाका करने के मामले में अदालत ने...

राजेश गनोदवाले को मिला 26वां वसुंधरा सम्मान: रमन सिंह...

भिलाई। भिलाई में आयोजित 26वें वसुंधरा सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़...

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी...

रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के...