सिविक सेंटर में BSP की फिर से कार्रवाई: ढिल्लन चिकन से लेकर चौपाटी की कई दुकानों को हटाया…

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा लगातार कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर के सबसे व्यस्तम क्षेत्र सिविक सेंटर मे जुबली मार्केट के बगल से रोड क्रमांक-4 को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का चौड़ीकारण का कार्य सड़क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस प्रस्तावित चौड़ीकरण के कार्य मे बाधित अवैध रूप से फैले चौपाटी की कुछ दुकानों को हटने की समझाइस दी गई।

कार्य को बाधित नहीं करने कहा और कब्जेदारो ने अपनी दुकाने हटा ली, परन्तु कतिपय कुछ कब्जेदार प्रत्यावित सड़क और बिजली खम्बो के कार्य मे बाधित बनते हुए अपने कब्जे नहीं हटाए थे। ऐसे कब्जेदारो के खिलाफ आज 20 अगस्त को प्रवर्तन विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए जे सी बी मशीन की सहायता से बांस बल्ली तिरपाल से घिरे कब्ज़ा जिसका परिमाप अनुमानत 50X40, को हटा दिया गया।

वहीं आगे के कार्य मे बाधित होने वाले एक अन्य कब्ज़ाधारी को हटने कहा गया। जिसने स्वयं अपना बांस बल्ली खोल लिया। सिविक सेंटर मे यातायात को सुगम सुरक्षित बनाने हेतु नगर प्रशासन के कार्य को क्षेत्र के दुकानदारों, संयंत्र कर्मियों, आम नागरिक, महिलाओ, युवाओं, पत्रकार, अधिवक्ताओ एवं छात्रों ने कार्य स्थल पर आकर सराहा और भिलाई के विकास मे बाधा बनने वाले तत्वों से हर स्तर पर निपटने का आश्वासन दिया, वही नगर सेवा विभाग बिना किसी भेदभाव के नगर को विकसित सुरक्षित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...