CG – ACB की बड़ी कार्रवाई: 2 घूसखोर गिरफ्तार, बाबू और पटवारी रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ाये

CG

डेस्क। एसीबी ने घूसखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर ACB ने सख्त कार्रवाई की है। एक ही दिन में दो गिरफ्तारियां की गयी है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। इन दोनों मामलों में एक पटवारी और एक तहसील कार्यालय का बाबू शामिल हैं, जो आम जनता से पैसे लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने पटवारी और बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गोविंदपुर में पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ाया था। बताया जा रहा है कि, जमीन का चौहदी बनाने के लिए पटवारी रिश्वत ले रहा था।

वहीं प्रतापपुर के तहसील कार्यालय का बाबू भी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ाया। ACB की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई की है। साल भर के भीतर सरगुजा संभाग में 10 से अधिक रिश्वतखोर पकड़े गए।

वहीं पिछले महीने 14 फरवरी को सूरजपुर में जिला शिक्षा अधिकारी ललित पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उन्हीं के कार्यालय में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि, RTE का पैसा भुगतान करने के एवज में डीईओ ने रिश्वत मांगी थी। 4 निजी स्कूलों के RTE कोटे के भुगतान को लेकर 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रिश्वत की रकम लेते कार्यालय के बाहर ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...