सटोरियों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने मारा रेड… दो सटोरी लिख रहे थे सट्टा पट्टी… दोनों आरोपी के पास से 50 हजार से ज्यादा रुपए जब्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने सटोरियों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा भिलाई 03 क्षेत्र में सट्टा के अड्डे पर रेड मारी गई है। जहां उन्होंने 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियोंके विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है। सटोरियों के पास से 54930 रूपये नगदी रकम सहित सट्टा पट्टी बरामद किया गया है।

दुर्ग पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज –

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल (रापुसे) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा और नशे पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत प्र.आर. 03 राजेश साहू हमराह आरक्षक 750 महेश बंछोर के साथ भिलाई 03 क्षेत्र में टाउन भ्रमण पर रवाना हुये थे। जो मुखबीर के जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि पानी टंकी के पास दादर रोड चरोदा में दो व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख कर हार जीत का दांव लगा रहे है। गवाहों को लेकर मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई तो मौके पर दो व्यक्ति अंको के सामने हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख कर जुआ खेलवा रहे थे। जो पुलिस को देखकर सट्टा लिखाने वाले भाग गये एवं लिखने वाले को मौके पर पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से पृथक-पृथक प्रफुल्ल प्रधान उर्फ जापानी निवासी चरोदा के कब्जे से 06 नग सट्टा पट्टी, नीले स्याही का डाट पेन एवं नगदी रकम 52600रू. एवं विनोद सिंह निवासी चरोदा के कब्जे से 02 नग सट्टा पट्टी, एक नीले स्याही का डाट पेन, नगदी रकम 2330 रू. जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 294/ 2024 एवं अपराध क्रमांक 295/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

सटोरियों का नाम-

विनोद सिंह पिता स्व. महेश्वर सिंह उम्र 65 साल निवासी बाम्बे आवास चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

नगदी रकम 2330/रु. एवं 02 नग सट्टा पटटी एक नीला स्याही डाट डॉट पेन

2.प्रफुल्ल प्रधान उर्फ जापानी पिता स्व. दुधिया प्रधान उम्र 66 साल निवासी पवन ट्रेडर्स के बाजू दादर रोड चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

नगदी रकम 52600/रु. एवं 06 नग सट्टा पट्टी एक नीला स्याही डाट पेन

Exit mobile version