ओपन स्कूल परीक्षा का पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 शिक्षा अधिकारी निलंबित

गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखंड के लोहरसी परीक्षा केंद्र में ओपन स्कूल की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में गलती से 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र बांट दिया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

निलंबित अधिकारियों में केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह चंद्राकर, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और जिला प्रतिनिधि ऑब्जर्वर नीतू शाह शामिल हैं. निलंबन अवधि के दौरान सभी को जिला शिक्षा कार्यालय गरियाबंद में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...