दुर्ग में कृषि विभाग का बिग एक्शन: नकली कीटनाशक दवाईयों पर की कार्यवाही, अलग-अलग जगहों में जाकर किए निरिक्षण

दुर्ग। खरीफ वर्ष 2023 में जिले में कृषि आदान सामग्री यथा-खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाई आदि का भण्डारण एवं कृषकों को वितरण कार्य प्रगतिरत है। कृषि विभाग द्वारा जिले क विक्रय केन्द्रों के माध्यम से कृषकों को मांग अनुसार गुणवत्तायुक्त निर्धारित दर पर कृषि आदान सामग्री की आपूर्ति हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है।

इसी अनुक्रम में उप संचालक कृषि, ललित मोहन भगत के मार्गदर्शन में 13 जुलाई 2023 को कीटनाशी निरीक्षक वि.ख. दुर्ग नवीन खोब्रागडे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सौरभ वर्मा एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सोनुराम देवांगन द्वारा संयुक्त रूप से मेसर्स सुन्दरम एग्रोटेक, दुर्ग के विक्रय प्रतिष्ठान एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के समस्त दस्तावेज- स्कंध पंजी, बिल बुक, अनुज्ञप्ति पत्र, प्रतिष्ठान में विक्रय हेतु उपलब्ध कृषि आदान सामग्री आदि का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान प्रतिष्ठान में बिना लेबल के 58 लीटर पौध संरक्षण औषधी का अवैध भंडारण पाया गया है। जिस पर कीटनाशी अधिनियम 1971 के तहत विक्रय प्रतिबंध कर गोपीचंद भवनानी को सुपुर्द कर उक्त संबंध में कारण बताओं सूचना जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...

सरकारी कर्मचारियों को शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया...