अवैध निर्माण पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: कई निर्माणाधीन घरों पर गिरी गाज… बिना अनुमति कर रहे थे निर्माण, पुलिस बल भी रही मौजूद; देखिये VIDEO

भिलाई। भिलाई नगर निगम ने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। अवैध निर्माणकर्ताओं पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई भिलाई निगम ने की है। कुरूद नकटा तालाब के समीप 11 निर्माणाधीन घर ऐसे हैं जो बिना अनुमति के निर्माण किए जा रहे थे। जिसकी सूचना भिलाई निगम को मिली थी। इस क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को लेकर भिलाई निगम ने पहले भी कार्रवाई की है और खसरा भी यहां का बैन किया हुआ है। बावजूद इसके बिना अनुमति घरों का निर्माण किया जा रहा था। जिसको देखते हुए भिलाई निगम की टीम दल, बल के साथ कुरूद पहुंची। एक-एक करके निर्माणाधीन घरों में कार्रवाई करना निगम ने प्रारंभ किया, किसी के बाउंड्री वॉल तोड़े तो, किसी के अन्य निर्माणों को निगम ने क्षतिग्रस्त कर दिया। दिनभर आज भिलाई निगम ने तोड़ू दस्ते के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

इसके साथ ही दो ट्रिप मुरूम, दो ट्रिप गिट्टी, दो ट्रिप ईट एवं दो ट्रिप रेत भी जब्त किया। भिलाई निगम की टीम एक जेसीबी तथा दो डंपर के साथ मौके पर पहुंची थी। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की। गौरतलब है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा तथा अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। आज की कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार गुरुदत्त पंचभई, जोन आयुक्त जोन क्रमांक 2 येशा लहरें, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू एवं शाहबाज अहमद तथा सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...