CG – अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: एसपी की सख्ती के बाद एक्शन में पुलिस… 3 कोचियों से MP की शराब जब्त

Big action on illegal liquor

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर- अम्बागढ़, चौकी जिले में शराब कोचियों पर पुलिस का एक्शन जारी है। गुरुवार को पुलिस ने 3 जगहों पर मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एमपी की शराब के साथ, सजीत साना, पिता रंजीत साना उम्र 43 साल साकिन बोडेगांव, गंगसाय हलामे, पिता सदरू राम हलामे उम्र 35 साल निवासी मेढाखुर्द, कृष्णा स्वामी बंडीवार पिता मलेश्याम बंडीवार उम्र 25 साल साकिन मेढाखुर्द को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के उपर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंग ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं की जिलान्तर्गत अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही करते रहें। अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, जुआ सट्टा, पशु तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...