छत्तीसगढ़ में CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा: सरकार बनी तो, कोरिया और रायगढ़ को संभाग बनाएगी कांग्रेस…! मुख्यमंत्री ने सभा में घोषणा करते हुए रखी ये शर्त; जानिए

कोरिया। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा की है। दरहसल CM बैकुंठपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर रायगढ़ और कोरिया नए संभाग बनाए जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में 5 संभाग हैं। अगर ऐसा होता है तो, प्रदेश में 7 संभाग हो जाएंगे।

CM बघेल बैकुंठपुर के मौहरी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि, हमारी सरकार बनेगी तो एक नहीं, दो संभाग बनेंगे। शर्त ये है कि कोरिया संभाग में सभी प्रत्याशियों को जिताना होगा। आपको बता दें, बैकुंठपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव ने मुख्यमंत्री से बैकुंठपुर को संभाग बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने दो नए संभाग का ऐलान किया है।

किस संभाग में आते कौनसे जिले?

  • सरगुजा संभाग जिसमें 14 विधानसभा सीटें आती है।
  • बिलासपुर संभाग में 25 सीटें आती हैं।
  • रायपुर संभाग के तहत 19 विधानसभा सीटें आती हैं।
  • दुर्ग संभाग में 20 विधानसभा सीटें हैं।
  • बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीटें हैं।
  • सरगुजा संभाग के तहत 6 जिले आते हैं

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BSP वर्कर यूनियन ने सभी ठेकेदारों को अपने ठेका...

भिलाई। बी एस पी वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय कार्यालय में शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक हुई। उक्त बैठक में ठेका श्रमिकों के शोषण और उनके...

रायपुर के IVF सेंटर में राजनांदगांव की महिला की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के IVF सेंटर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरहसल शुक्रवार को पंडरी थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा IVF...

छत्तीसगढ़ की गीत सोन बनी मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024:...

जयपुर। देश में फैशन शो आयोजित करने वाली ग्लैमानंद द्वारा जी स्टूडियो जयपुर में मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2024 का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग...

महानदी नाव हादसे में मृतकों को चार-चार लाख की...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान...

ट्रेंडिंग