भिलाई में गणतंत्र दिवस पर पकड़ाई अवैध शराब की बड़ी खेप: आरोपी ने हिडन कम्पार्टमेंट में छुपा कर रखा था 57 बोरी मदिरा… पुलिस ने मारी रेड, एक शराब कोचिया गिरफ्तार; Video में देखिये आरोपी ने कहां छुपा कर रखा था 1368 पौवा शराब

  • आरोपी ने घर में छुपाकर रखा था 57 बोरी अंग्रेजी और देशी शराब
  • सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी के घर में मारी रेड
  • पुलिस ने कुल 1368 पौवा शराब जब्त किया
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में गणतंत्र दिवस के दिन अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ाई है। दरहसल, सुपेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक शराब कोचिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी के विरूद्ध पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके है। आरोपी ने अपने घर में हिडन कम्पार्टमेंट में अवैध शराब की बड़ी खेप छुपाकर राखी थी। पुलिस ने कुल 57 बोरी (1368 पौवा शराब) अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत का आकलन करीब डेढ़ लाख रूपए किया गया है। आरोपी के पास से बिक्री रकम नगदी 20,290 रूपए और जुमला कीमती 1,74,850 रूपए जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया है।

देखिये Video :-

पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, 26.01.2023 गणतंत्र दिवस के दिन को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक व्यक्ति सुपेला के लक्ष्मी मार्केट मस्जिद के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेजा के मार्गदर्शन सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

सूचना मिलते ही घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर धनंजय सिंह उर्फ मुन्ना पिता स्व. पंचनान सिंह उम्र 52 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट मस्जिद के पास सुपेला उपस्थित मिला जिनके कब्ज़े से घर में हिडन कम्पार्टमेंट में अवैध रूप से छुपाकर रखे 57 बोरी अंग्रेजी व देशी शराब राखी गई थी। जिसमें कुल 1368 पौवा शराब मिला।

आरोपी के कब्जे से मिले अवैध मदिरा शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, SI लखेश गंगेश, ASI राजेश सिंह, आरक्षक कपिल चैधरी, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र गिरी, आरक्षक बसंत मढरिया का विशेष योगदान रहा।

एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही :-

अपराध क्रमांक:- 82/2023

धारा:- 34(2) आबकारी एक्ट

जब्ती:- 57 बोरी अंग्रेजी व देशी मदिरा शराब कुल 1368 पौवा कीमती 1,54,560 रू. व बिक्री रकम नगदी 20,290 रू. जुमला कीमती 1,74,850 रू.

गिरफ्तार आरोपी:- धनंजय सिंह उर्म मुन्ना, पिता स्व0 पंचनान सिंह उम्र 52 साल निवासी लक्ष्मी मार्केट मस्जिद के पास सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महानदी नाव हादसे में मृतकों को चार-चार लाख की...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान...

दुर्ग में पति ने पत्नी को उतारा मौत के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हैरान करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। दरहसल एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के...

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के 7 पेनलिस्ट...

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। सट्टा खिलने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अधिकारी अमन सिंह और उनकी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के को बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ आय से...

ट्रेंडिंग