भिलाई। भिलाई 3 में फर्जी चेक देकर लाखो की ठगी का मामला सामने आया है। किराये के नाम पर फर्जी चेक थमाने के मामले में पुलिस थाने में शिकायत की गयी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 के तहत कार्रवाई किया है। भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि वर्मा मिनरल भिलाई तीन संचालक शिक्षित नगर ‘चरोदा निवासी मुकेश कुमार वर्मा के पास जेसीबी 205 माउन्टेन को गोकुल प्रसाद वर्मा को किराये पर चलाने 3 अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 तक दिया था।
गोकुल प्रसाद ने 17 जनवरी 2020 को 13 लाख 70 हजार रूपये का चेक दिया था।उसके खाता में रकम नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। गोकुल ने 9 जुलाई 2020 को एग्रीमेंट किया। जिसमें 6 माह के भीतर रकम लौटाने का इकरारनामा भी किया। लेकिन गोकुल ने कैश-चेक के माध्यम से कुल 6 लाख 82 हजार दिया है। बचा रकम 6 लाख 88 हजार रुपए को मांगने पर गोकुल टाल मटोल करने लगा। आरोपी ने जेसीबी चेन माउन्टेन के किराये की रकम को हड़प लिया।
