शेयर मार्किट के नाम पर लगातार बढ़ रहे फ्रॉड: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर खेला गया बड़ा खेल… चार ठग गिरफ्तार, IPO का लालच देकर लाखों की ठगी, दुर्ग पुलिस ने केरल से आरोपियों को पकड़ा; आप भी रहें सावधान!

दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। तिरुवनंतपुरम, केरल से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, एटीएम, पासबुक और एक वेगनआर कार भी जब्त की गई है।

प्रार्थी ईश्वर लाल वर्मा ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी थी कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग और आई.पी.ओ. की सदस्यता का लालच देकर ठगा गया था। प्रकरण के गंभीर होने पर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन और दुर्ग सिटी ASP अभिषेक झा, तथा CSP दुर्ग चिराग जैन (IPS) एवं क्राइम DSP हेमप्रकाश नायक केे निर्देशन में जांच शुरू की गई। में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर का सीडीआर और कैफ से पता लगाया, जिससे पता चला कि आरोपी केरल में हैं।

इसके बाद एक टीम तिरुवनंतपुरम रवाना की गई, जहां चार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में बी जोई, अनुप नाडा, श्री कुमार और अनुराग और चंद्रशेकर शामिल हैं, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय कुमार यादव और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब आरोपियों से आगे की जांच और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...