भिलाई TiMES की खबर का बड़ा असर: नेहरू नगर गुरुद्वारा के सामने पाइप लाइन होगा रिपेयर… 2 दिन इन इलाकों में नहीं आएगा पीने का पानी

भिलाई। भिलाई TiMES की खबर का बड़ा असर हुआ है। नेहरू नगर गुरुद्वारे के सामने गड्ढे और गड्ढों में भरे पानी का मुद्दा हमने उठाया था। जिम्मेदारों की आंख खोलते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का उदाहरण देते हुए जनहित के लिए हमने मोर्चा खोला था। हमने लगातार वहां का ग्राउंड रिपोर्ट दिखाया। जिसके बाद भाजपा ने वहां पर प्रदर्शन किया। उसके बाद अब प्रशासन की आंखें खुली है। चौक में नीचे से गए पाइपलाइन का लीकेज का संधारण कार्य 11 और 12 अगस्त को होने वाला है। इस वजह से भिलाई के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। नल का काम होने के बाद रोड का भी रिपेयरिंग और मेंटेनेंस होगा।

निगम से मिली जानकारी के अनुसार,;नेहरू नगर गुरूद्वारा के सामने मुख्य राइजिंग पाइप में हुई लिकेज को संधारित करने के लिए 11 व 12 अगस्त अर्थात दो दिवस शटडाउन किया जाएग जिससे खुर्सीपार, छावनी, गौतम नगर, हाउसिंग बोर्ड, चंद्रा मौर्या, वैशालीनगर, मदर टेरेसा नगर एवं कोहका क्षेत्र में पेयजल के आपूर्ति बाधित रहेगी। 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के कार्यपालन अभियंता आर.एस. राजपूत ने बताया कि, जल शोधन संयंत्र के मुख्य राइजिंग पाईप के संधारण कार्य होने के कारण 11 एवं 12 अगस्त को चिन्हित क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...