विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, कुरूद कोहका बस्ती की 18.7 हेक्टेयर आबादी जमीन का मिलेगा पट्टा

भिलाई नगर। विधायक रिकेश ने बड़ी पहल की है। कुरूद और कोहका बस्ती में 18.730 हेक्टेयर आबादी जमीन के परिवर्तन को पूर्ववत किए जाने से पट्टा का इंतजार कर रहे इस क्षेत्र के लोगों को अब पट्टा मिलने जा रहा है।

कुरूद कोहका ग्राम में दर्ज 18.730 हेक्टेयर आबादी जमीन को वर्ष 2022-23 में शासकीय भूमि में परिवर्तित किए जाने के मामले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बड़ी पहल करते हुए राजस्व एवं आपदा विभाग मंत्री टंकराम वर्मा को बताया कि भूमि परिवर्तन की पूर्व सूचना बस्ती वासियों को भी नहीं दी गई थी, जिससे वर्ष 2022-23 से पूर्व इस आबादी भूमि पर कई लोगों ने आबादी पट्टा बनवा लिया था, लेकिन गांव के अधिकांश लोग पट्टा से आज भी वंचित हैं, क्योंकि भूमि परिवर्तन से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा इस भूमि का पट्टा नहीं दिया जा सका।

सेन ने शासकीय दस्तावेज में हेर फेर की स्थिति को निरस्त कर पूर्ववत आबादी भूमि रखने के संबंध में राजस्व मंत्री से चर्चा की। मंत्री टंकराम वर्मा ने तत्काल दुर्ग कलेक्टर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। आपको बता दें कि कुरूद और कोहका बस्ती में 18.730 हेक्टेयर आबादी जमीन के परिवर्तन को पूर्ववत किए जाने से पट्टा का इंतजार कर रहे इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आबादी जमीन को शासकीय जमीन में दर्ज किए जाने की वजह से ही इस क्षेत्र में पट्टा वितरण नहीं हो पाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...