कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की सिक्योरिटी में बड़ी चूक! रोकनी पड़ी यात्रा… भिलाई से देवेंद्र यादव की टीम ने संभाला सिचुएशन… वीडियो वायरल; देखिये

बनिहाल, भिलाई। इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर जम्मू कश्मीर में है। तो वहीं कश्मीर पहुंचने से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक की बात सामने आई है। राहुल गांधी की जम्मू कश्मीर के बनिहाल में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा को सुरक्षा नहीं दी गई। बिना सुरक्षा के आगे बढ़ने में खतरा था। कांग्रेस ने साफ किया है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई।

कश्मीर पहुंचते ही राहुल गांधी की सुरक्षा में ना ही लोकल पुलिस थी और ना ही कोई सिक्योरिटी। ऐसे में छत्तीसगढ़ के भिलाई से पहुंचे युवाओं ने मोर्चे को संभाला। हालांकि उस वक्त हालात बिगड़ गए जब वहां पर एक भी सिक्योरिटी वाला नहीं था। इन सबके बीच भारत जोड़ों यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की टीम ने सुरक्षा घेरे को बनाए रखा और राहुल गांधी को उनके स्थान तक पहुंचने में मदद की।

देखिये वीडियो :-

राहुल गांधी ने कहा कि, पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और भीड़ को संभालने वाले पुलिस वाले कहीं नजर नहीं आए। यात्रा पर मेरे आगे चलने से मेरे सुरक्षाकर्मी बहुत असहज थे। इसलिए मुझे अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। अन्य यात्रियों ने पदयात्रा की। मुझे मालूम नहीं क्यों हुआ, पर कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।”

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरीके से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सिक्योरिटी को लेकर इंतजाम एकदम लचर है। दूर तक नहीं कोई पुलिस वाला है और ना ही कोई सुरक्षाकर्मी अब तक की यात्रा में यह पहली बार देखने को मिला है हालांकि कल और परसों ऐसा ना हो इस बात के लिए राहुल गांधी ने साफ कह दिया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे युवा यात्रा की शुरूआत से लेकर अब अंतिम पड़ाव तक कभी लोगों को पानी पिलाते दिखाई देते हैं तो कभी सुरक्षा घेरा ठीक करते। इन 500 युवाओं के चलते भारत जोड़ो यात्रा को एक अलग तरह की मजबूती मिल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग