बड़ी खबर: दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की सुसाइड, दंतेवाड़ा जिले में शोक की लहर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आज सुसाइड कर ली. इस घटना के बाद पूरा परिवार समेत क्षेत्रवासी सदमे में हैं. दीपा के आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. बता दें कि 2019 में नक्सलियों ने विधायक रहने के दौरान भीमा मांडवी की हत्या की थी. अब बेटी के इस आत्मघाती कदम उठाने से पूरे जिले में शोक की लहर है.

जानकारी के मुताबिक, दीपा ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में अपने पीजी में आत्महत्या कर ली। दीपा देहरादून में रहकर वह पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में वह अपने घर दंतेवाड़ा भी आई थी और कुछ दिन पहले ही देहरादून के एक नए पीजी में शिफ्ट हुई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपा के परिवार देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। दीपा की मां, ओजस्वी भीमा मंडावी, जो राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं. इस घटना से मंडावी परिवार समेत पूरे दंतेवाड़ा जिले में शोक की लहर है.

दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी दीपा के घर पहुंचे हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...