बड़ी खबर : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 9 वर्दीधाी नक्सली मारे गए हैं. वहीं भारी मात्री में SLR/.303 Rifle/315 Bore Rifle हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद की गई है. ये मुठभेड़ लोहागांव पीडिया जंगल में चल रही है. सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर निकली थी. दंतेवाड़ा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. सर्चिंग के दौरान आज सुबह 10:30 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. अभी तक सर्च अभियान में 9 वर्दीधारी और हथियार बंद नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई है.

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे. इस दौरान मंत्री शाह ने 7 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की थी, जिसमें नक्सलियों के खात्मे की रणनीति बनाई गई. अमित शाह ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि नक्सली अपना रास्ता बदल दे नहीं तो अंतिम प्रहार होगा. इसके बाद अब नक्सली बौखला गए हैं. वहीं दूसरी ओर कई नक्सली लाल आतंक को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...