छत्तीसगढ़ में व्यापारियों को बड़ी राहत : अब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI से कर सकेंगे GST का भुगतान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी भुगतान प्रक्रिया को और सरल और डिजिटल बना दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग एवं कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग ने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से जीएसटी भुगतान की सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी है। यह सुविधा आज से प्रभावी हो गई है।

सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक और व्यापारी के लिए शासन की प्रक्रियाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाना है। इसी दिशा में हमने करदाताओं के हित में जीएसटी का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई जैसी डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से करने की व्यवस्था का पूरे राज्य में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

सीएम साय ने कहा, डिजिटल माध्यम से भुगतान की यह व्यवस्था व्यापारियों को न केवल सुविधा और गति प्रदान करेगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी। हम चाहते हैं कि करदाताओं को किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी कठिनाई का सामना न करना पड़े और वे बिना किसी बाधा के अपने कर दायित्वों का पालन कर सकें।

उन्होंने कहा, यह पहल छत्तीसगढ़ को डिजिटल भारत और ईज ऑफ डूइंग बिजिनेस के मानकों पर अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...