दुर्ग MP विजय बघेल के प्रयासों से BSP कर्मियों को मिली बड़ी राहत: 200 स्क्वायर फीट के मकानों की लाइसेंस के लिए देने होंगे मात्र 2 लाख…

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग लोकसभा संसद विजय बघेल के प्रयासों से BSP कर्मियों को बड़ी मिली है। दरहसल अब 200 स्क्वायर फीट तक के मकानों की लाइसेंस मात्र 2 लाख 50 हजार की राशि जमा करना होगा। अब तक कर्मियों को 200 स्क्वायर फीट तक के मकानों के लिए 5 लाख की राशि जमा करनी पढ़ती थी। इस माह दिसंबर 2022 में रिटायर होने वाले कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को रिटायर होने पर 400 स्क्वायर फीट तक के मकान लाइसेंस पद्धति में लेने की सुविधा प्राप्त है। परंतु इसके लिए संयंत्र प्रबंधक द्वारा कर्मियों से 5,00,000 (पांच लाख) की राशि बतौर धरोहर राशि के तौर पर जमा रखी जाती थी। परंतु छोटे मकान 200 स्क्वायर फीट तक वाले को भी लाइसेंस पद्धति से आबंटित करवाने से भी कर्मियों को पांच लाख की राशि जमा करनी पड़ती थी।

जिससे कर्मियों को बहुत ज्यादा नुकसान होता था अपने परेशानियों को देखते हुए संयंत्र कर्मियों ने सांसद विजय बघेल से मिल कर अपनी समस्या से अवगत करवाया और मांग रखी की 200 स्क्वायर फीट तक के मकान को लाइसेंस पद्धति से राशि कम लिया जाए।

संयंत्र कर्मियों के इस मांग को देखते हुए सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक अनिब्र्ण दासगुप्ता अवम अन्य अधिकारियो से इस विषय पर चर्चा किया तथा छोटे मकानों के लिए काम राशि धरोहर राशि के रूप में लेने की मांग रखी। जिस पर सांसद विजय बघेल के प्रयासों, बैठको के उपरांत संयंत्र प्रबंधन सांसद विजय बघेल के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया।

अब कर्मियों को 200 स्क्वायर फीट तक के मकानों को लाइसेंस पद्धति से आबंटित करवाने में मात्र 2,50,000 (ढाई लाख) राशि ही जमा करना पड़ेगा और इस सुविधा का लाभ कर्मियों को दिसंबर माह से रिटायर होने वाले कर्मियों को भी मिलेगा। संयंत्र कर्मियों की मांग पर सांसद विजय बघेल के त्वरित प्रयास से रिटायर हो रहे कर्मियों को मिलने वाले लाभ के लिए संयंत्र कर्मियों ने सांसद विजय बघेल को धन्यवाद साधुवाद प्रेषित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...