विधायक देवेंद्र को संगठन ने दी अहम जिम्मेदारी: जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के बनाए गए प्रदेश प्रभारी…

भिलाई। युवा विधायक देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र को जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के लिए प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी हो गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार आपको जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत 31 मार्च को आयोजित लोकतंत्र बचाओं-मशाल शांति मार्च / रैली हेतु प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

कृपया, आपसे आग्रह है कि 31 मार्च 2023 को सायं 06:00 बजे प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में स्थानीय ऐतिहासिक स्मारक / स्थलों पर लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च / रैली के आयोजन हेतु समस्त मोर्चा संगठन- प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिला / शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से सम्पर्क एवं समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

आपको बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव भारत जोड़ों यात्रा में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण काम दिया है। विधायक देवेंद्र इस जिम्मेदारी के बाद काम पर जुट गए हैं। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अपनी टीम के साथ मैदान में उतर गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...