CG में बिग SEX रैकेट का भंडाफोड़: रिहायशी इलाके में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापर… पुलिस को छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले… कोलकाता से कालगर्ल बुलाते थे एजेंट

CG में बिग SEX रैकेट का भंडाफोड़

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस खुलासे से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से दलाल समेत 5 युवती व 11 युवक को पकड़ा है। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। सकरी पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद देह व्यापार से जुडे़ बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, सिविल लाइन सीएसपी और प्रशिक्षु IPS उमेश कुमार ने शिकायत के बाद छापेमार कार्रवाई की है। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम बनाकर दबिश दी गई थी। पुलिस ने घटना स्थल से 65 हजार 830 रुपए कैश, 26 मोबाइल, आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब की बोतलें, कोरा चेक, दो कार और बाइक बरामद किया है।

पुलिस की टीम ने अमेरी स्थित साई विहार अपार्टमेंट में दबिश दी, तो वहां रूखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी और मधुमाला सिंह बर्मन मिले। जिनसे पूछताछ के बाद कमरे की तलाशी ली गई। कमरे में युवक-युवती संदिग्ध हालत में मिले। इस दौरान पूछताछ में उनके दो और ठिकानों की जानकारी मिली।

आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि, सकरी के आसमां सिटी फेस-2 और गोकुल धाम पार्क के मकान में भी देह व्यापार चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां भी छापेमारी की, जहां युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़े गए।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, शहर में सैक्स रैकेट चलाने वाली महिलाएं और एजेंट कोलकाता सहित दूसरे राज्यों से कालगर्ल बुलाते थे। यहां किराए के मकान के अलग-अलग कमरों में ग्राहकों को बुलाकर युवतियों से देह व्यापार कराते थे। इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूली करते थे।

वहीं, कालगर्ल को भी मन-मुताबिक पैसे देते थे। पुलिस ने लड़कियों को दैहिक शोषण के व्यापार से मुक्त कराने का दावा किया है। साथ ही कोलकाता की चार युवतियों को रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए कार्रवाई करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि, आसमां सिटी फेस-2 और अमेरी के सांई अपार्टमेंट में देह व्यापाहर का अवैध कारोबार पिछले लंबे समय से चल रहा था। इससे पहले भी पुलिस को स्थानीय लोगों ने की शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस दिखावे की कार्रवाई करती रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार चल रहा था। जिस पर पहली बार कार्रवाई की गई है।

5 महिला समेत 16 आरोपी गिरफ्तार

  • रुखसार अहमद उर्फ जावेद पिता सलीम अहमद, निवासी गोकुल पार्क कालोनी घुरू थाना सकरी, बिलासपुर।
  • नाजिर अंसारी पिता जानीवाकर निवासी, 02 फ्लोर सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, बिलासपुर।
  • चंदन कुमार सोनी पिता सीता राम सोनी निवासी सरजू बगीचा मसानगंज थाना सिविल लाइन बिलासपुर।
  • अजय कुमार चेकल पिता चंद्रमोहन चेलक निवासी बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी, बिलासपुर।
  • गौरव चौबे पिता राजेन्द्र चौबे निवासी सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, बिलासपुर।
  • दिनेश चंद्रा पिता उत्तम चंद्रा निवासी मुड़ापार बिलासपुर।
  • तामेश्वर चंद्रा पिता कैलाश प्रसाद चंद्रा निवासी 159 जमनी पाली साडा दर्री जिला कोरबा।
  • विकास अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल निवासी 146 सरदार पटेल नगर थाना दर्री जिला कोरबा।
  • सतीश गौतम पिता वीडी गौतम निवासी साडा कॉलोनी एम आई जी 02 जमनी पाली थाना दर्री जिला कोरबा।
  • अफजल हुसैन पिता अली हुसैन निवासी शिवम विहार कालोनी सरकंडा बिलासपुर।
  • दीपक ठाकुर पिता पवन ठाकुर निवासी पांचली विहार राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर।
  • मधुबाला बर्मन पिता जयपाल बर्मन निवासी लाटा थाना जरहागांव जिला मुंगेली।
  • रेखा कुर्रे पति राम सिंह कुर्रे निवासी पलानसरी कबीरधाम।
  • लक्ष्मी चंद्रा पति दिनेश चंद्रा निवासी सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर।
  • गीता शर्मा पति दीपक शर्मा निवासी सुचित्रा विहार कालोनी मंगला थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर।
  • शांता गंधर्व पति अर्जुन गंधर्व निवासी आसमा कालोनी थाना सकरी बिलासपुर।
Exit mobile version