बड़े Sex Racket का हुआ खुलासा: पैसों के लिए देह व्यापार के धंधे में उतरी कॉलेज की छात्रा, जल्दी पैसा कमाने के लिए दलाल युवतियों की तलाश करता था, 4 से 5 हजार में होती थी डील डन, पर लड़कियों को…

पैसों के लिए देह व्यापार के धंधे में उतरी कॉलेज की छात्रा

क्राइम डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर स्थित पारशिवानी के नजदीक नयाकुंड इलाके में एक फैमिली रेस्टोरेंट एंड लॉजिंग में चल रहे सेक्स रैकेट पर ग्रामीण पुलिस ने छापा मारा है। इस छापेमारी में एक कॉलेज छात्र संग एक ग्राहक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने छात्रा से देह व्यापार में लिप्त रेस्टोरेंट के मैनेजर और सहायिका को अरेस्ट किया है। दलालों की पहचान शुभम कारेमोरे और सुनील चंद्रभान मेश्राम के रूप में हुई है। सुनील मेश्राम फैमिली रेस्टोरेंट में मैनेजर थे। इस होटल में काफी संख्या में ग्राहक आते थे। शुभम कारेमोरे ने जल्दी पैसा कमाने के लिए युवतियों की तलाश करता था। पांच युवतियां देह व्यापार के लिए तैयार थीं। युवती कॉलेज की पढ़ाई कर रही है।

पूछताछ में खुलासा हुआ हैं की कॉलेज स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए पैसो की जरुरत है, इसलिए ऐसा काम कर रही हैं। शुभम ने युवतियों के लिए 500 रुपये प्रति ग्राहक का सौदा तय किया। शुभम और सुनील होटल में आए ग्राहकों से 4 से 5 हजार रुपए ले रहे थे। होटल में युवतियों की संख्या बढ़ने से पार्टी करने कई लोग आ रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र निकम को यह जानकारी मिली। उन्होंने एक फर्जी ग्राहक भेजा। शुभम ने फर्जी ग्राहक से 5 हजार में सौदा किया। फर्जी ग्राहक को उस कमरे में भेज दिया गया, जहां युवती को रखा गया था। कुछ देर बाद ग्राहक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर युवती को हिरासत में ले लिया। उससे देह व्यापार में लिप्त सुनील व शुभम को अरेस्ट किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...