हसदेव पर TS सिंहदेव के बाद CM भूपेश का बड़ा बयान: बोले-सिंहदेव का क्षेत्र है, जो गोली चलाएगा पहले उन पर गोली चल जाएगी…

रायपुर। हसदेव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बाद सीएम भूपेश बघेल का भी बयान आया है। सीएम ने कहा है कि, टीएस सिंहदेव उस क्षेत्र के विधायक हैं। अगर वो नहीं चाहेंगे तो पेड़ क्या एक टहनी भी नहीं कटेगी। मुख्यमंत्री आज हरियाणा के विधायक से मिलने के लिए रिसोर्ट पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री ने हसदेव आंदोलनकारियों के बीच सिंहदेव के पहुंचने और उनके दिये बयान पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि …

बाबा साहेब क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहते तो पेड़ तो क्या, एक डंगाल भी नहीं कटेगी
वहीं आंदोलनकारियों के साथ खड़े होने और गोली चलने पर पहली गोली खुद खाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि …बाबा साहब का बयान आया है पहली गोली मुझे लगेगी, गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा पहले उन पर गोली चल जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार का है। भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए। भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत है। ये भाजपा का दोहरा चरित्र है
विरोध दिल्ली में होना चाहिए।

आपको बता दें कि कल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हसदेव बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों के साथ खड़े होने की बात कही थी। सिंहदेव से कुछ ग्रामीणों ने कहा था कि यहां गोली चल सकती है, जिसके बाद सिंहदेव ने कहा कि गोली अगर चली तो पहली गोली मैं खाऊंगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...