रायपुर के जैन मंदिर में बड़ी चोरी : कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हुए चोर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर. राजधानी रायपुर से लगे लाभांडी स्थित जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना को चोरों ने अंजाम दिया है, जिसमें कीमती कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के लाभांडी स्थित श्री पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर से 10 लाख से अधिक के कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर चोर फरार हो गए हैं. मंदिर में भगवान की मूर्ति को छोड़कर चोरों ने सब कुछ पार कर दिया है. चोरों ने जैन मंदिर में मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्टप्रिहार्य, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 9 अभिषेक कलश, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, एक स्वर्ण कलश, चार छत्र चांदी, दो चांदी भाली, तीन आशिका, 5 चांदी की छोटी प्लेट, एक चांदी का लोटा, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक बड़ी गंजी, चांदी की एक चम्मच और अन्य सामग्री चोरी की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जांच कर रही : सीएसपी

सिविल लाइन CSP अजय कुमार ने बताया कि कल देर रात यह चोरी हुई है. सोने-चांदी के आभूषण छत्र और पैसे भी चोरी हुए हैं. पुलिस जांच कर रही है. इसमें FIR भी दर्ज की जा रही है. प्रार्थी पक्ष सूची लेकर थाने पहुंचेगा, उसके हिसाब से पैसे का अनुमान लगाया जाएगा.   

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...