भिलाई के कोहका में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात, रजिस्ट्री पेपर, बैंक खाते ले उड़े चोर, MLA रिकेश पीड़ित परिवार से मिले, एसपी ने गठित की टीम

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा की सबसे बड़ी चोरी में लाखों के जेवरात लेकर आरोपी रफूचक्कर तो हुआ ही साथ ही दुर्ग पुलिस को नववर्ष के साथ एक बड़ी चुनौती भी दे गया है। चोरी की खबर लगते ही जहां पुलिस महकमा अलर्ट हो मामले की जांच में जुटा है। वहीं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पीड़ित परिवार से मिले और पुलिस अधीक्षक से चर्चा की। सेन पल पल की अपडेट लेते देखे गए। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने तत्काल केस क्राईम ब्रांच को सौंपते हुए टीम गठित की है। आपको बता दें कि वर्ष 2024 की विदाई के साथ यह पूरे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी चोरी है और आरोपी ने एक बड़ा चैलेंज विधायक रिकेश सेन सहित दुर्ग पुलिस को दिया है।

चोरी की जानकारी मिलते ही विधायक रिकेश सेन कोहका निवासी व्यवसायी अरविन्द सिंह के निवास पहुंचे और दुर्ग पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर 48 घंटे में चोर को पकड़़ने टीम गठित करने विषयक चर्चा की। एसपी ने तत्काल टीम गठित कर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने विधायक को आश्वस्त किया है।

सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा में क्राईम न हो इसका लगातार प्रयास किया जाता रहा है। कई बार वो स्वयं रात को पुलिस गश्त पर निकले हैं। जिस भी आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दे चुनौती दी है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। स्मृति नगर चौकी में बीएनएस की धारा 331(4) व 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ है। स्मृति नगर चौकी व सुपेला थाना प्रभारी सहित एसीसीयू से लगातार चर्चा हुई है। एसपी, एएसपी सहित सायबर टीम आरोपी तक पहुंचने प्रयास में लगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...