कांग्रेस में बड़ा उलटफेर : नामांकन से पहले दुर्ग में 2 पार्षद प्रत्याशियों के बदले नाम, जानिए दो वार्डों से किसे मैदान में उतारा…

भिलाई। दुर्ग नगर निगम के चुनाव में नामांकन से पहले कांग्रेस में बड़ा उलटफेर हुआ। सोमवार को देर शाम जारी सूची में पार्टी ने वार्ड 45 पद्मनाभपुर पश्चिम से आयुष शर्मा और वार्ड 51 बोरसी उत्तर से रमेश देशमुख को प्रत्याशी घोषित किया था। दोनों प्रत्याशी पूरी तैयारी के साथ मंगलवार को नामांकन दाखिल करने भी पहुंचे, लेकिन ऐन वक्त पार्टी ने प्रत्याशी बदलने का ऐलान कर दिया।

बी फार्म में सफेदा लगाकर आयुष की जगह निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा और रमेश के बदले महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के पति पोषण साहू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी के इस फैसले से दोनों पूर्व घोषित प्रत्याशियों के समर्थकों ने पूर्व विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचकर नाराजगी भी जताई। राजेश शर्मा का कहना है कि वह 30 साल से कांग्रेस से जुड़ा है। तीन दिन पहले कांग्रेस से अपना नामांकन दाखिल कर चुका है। उन्हें पार्टी पर पूरा भरोसा था।

वहीं शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष का कहना है कि उन्होंने पार्टी के निर्देश पर ही चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी। मैं पहले नामांकन दाखिल कर चुका हूं। टिकट कटने से दुख तो हुआ है, लेकिन पार्टी के फैसले का सम्मान करता हूं। पार्टी और अरुण वोरा के खिलाफ नहीं जाऊंगा।

प्रत्याशी बदलने की जैसी कोई बात नहीं : वोरा
इस मामले में अरुण वोरा, पूर्व विधायक दुर्ग ने कहा, राजेश शर्मा और पोषण साहू दोनों का नाम सोमवार तक सूची में था। किसी कारणवश कट गया रहा होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उसे फिर जोड़ दिया गया। प्रत्याशी बदलने जैसी कोई बात नहीं है। जिनके नाम कटे और जिनके जुड़े, सभी पार्टी के अच्छे और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...