दुर्ग में हेल्थ सेक्टर में बड़ा काम: दुर्ग जिला अस्पातल में शुरू होगी क्रिटिकल केयर यूनिट… विधायक वोरा की मांग पर जिलेवासियों को सीएम ने दी बड़ी सौगात… गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की मांग पर जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण पर कुल 24 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। सीजीएमएससी द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जाएगा।

वोरा ने क्रिटिकल केयर यूनिट की मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। वोरा ने कहा है कि संवेदनशील मुख्यमंत्री से इस संबंध में मांग की गई थी। दुर्ग को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी है। वोरा ने इस संबंध में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से भी चर्चा की है। वोरा ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण सीएमएचओ कार्यालय के पीछे पुराने टीबी अस्पताल के पास खाली जमीन पर किया जाएगा। यहां यूनिट का निर्माण होने पर गंभीर मरीजों को भर्ती करने और उनके बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...