छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन: माओवादियों ने जारी किया प्रेस नोट… थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए 35 नक्सली, 31 बॉडी हुए थे रिकवर; माओवादी का आरोप- “जवानों ने 17 को पकड़कर मारा”

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुई एक बड़े मुठभेड़ में 35 माओवादी मारे गए थे। यह घटना नक्सलवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है, जिसमें पुलिस ने 31 माओवादियों के शव बरामद किए हैं। इस मुठभेड़ की पुष्टि नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी करके की है। नक्सलियों के द्वारा 35 माओवादी मारे जाने की पुष्टि की गई है।

माओवादी नेताओं के अनुसार, मुठभेड़ की शुरुआत 4 अक्टूबर की सुबह 6 बजे हुई थी और यह रात 11 बजे तक जारी रही। इस दौरान कई स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएँ हुईं। माओवादियों का कहना है कि उन्हें घेरने के बाद उनकी स्थिति और भी गंभीर हो गई। नक्सलियों का दावा है कि रात के समय 17 साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया था, जिन्हें बाद में मारा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों में से चार के शव उनके द्वारा अबूझमाड़ के जंगल में अंतिम संस्कार कर दिए गए हैं। नक्सलियों की ओर से यह भी कहा गया है कि, यह मुठभेड़ उनके लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रही है, और इसने उनके संगठन को कमजोर किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों की रणनीति और तैयारियों का परिणाम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...