मां कर्मा की 1008वीं जयंती पर जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ दुर्ग ने निकाली विशाल बाईक रैली… समाज ने धमधा में रैली निकालकर मतदान करने का दिया संदेश

दुर्ग। भक्त माता कर्मा की 1008 वीं जयंती के अवसर पर जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा धमधा में रविवार को जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ साहू समाज दुर्ग के संयोजक मुकेश साहू के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ द्वारा बाजे गाजे के साथ भव्य बाईक रैली निकाली गई। यह रैली पथरिया चौक धमधा से प्रारंभ होकर कॉलेज मैदान धमधा में समाप्त हुआ। बाईक रैली के दौरान एकजुटता का संदेश देते हुए 7 मई को मतदान करने संदेश भी दिया गया। रैली में उपस्थित सभी युवाओं ने एकमत से मतदान करने का संकल्प लिया। रैली के दौरान चौक पर भव्य आतिशबाजी भी किया गया। बाईक रैली में बढ़ी संख्या में दुर्ग जिले के युवाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में लगभग 200 वाहन शामिल थे जिसमे युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। रैली के दौरान सभी युवा सामाजिक एकता का परिचय देते हुए मां कर्मा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस बाइक रैली को सफल बनाने मे मुख्य रूप मुकेश साहू, निलेश साहू युवा प्रकोष्ठ दुर्ग के महासचिव चंद्रकांत साहू, सह संयोजक अनिल साहू, धनंजय साहू, नवीन साहू, कुलदीप साहू, बाबूलाल साहू, हर्ष साहू, गौरव साहू, प्रवीण सोनबोईर, ऋषि साहू एवं धमधा तहसील के युवा सदस्यों का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...